Breaking Newsभारत

मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा का शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा का शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा द्वारा शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 11 मई 2026 को “होटल रमाडा,गोरखनाथ मंदिर रोड, गोरखपुर” में अत्यंत गरिमामय एवं भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिससे कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

“कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों एवं समाज के वरिष्ठ जनों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण के माध्यम से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए हुई। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में मंच की परंपराओं, अतिथियों के योगदान एवं समाज में उनके प्रेरणादायी कार्यों की सराहना की।

“नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री दुर्गेश बजाज जी द्वारा मंच के उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं के वर्णन से हुई। उन्होंने व्यापार संवर्धन, सामाजिक सेवा, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, कृत्रिम पैर वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष अभियान चलाने की घोषणा की।

निवर्तमान अध्यक्ष श्री मयंक अग्रवाल ने अपने कार्यकाल (2025–2026) की उपलब्धियाँ साझा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों और विशेष रूप से भामाशाह सम्मान: श्री अभिषेक पोद्दार, सर्वश्रेष्ठ शाखा सदस्य: श्री अंकित गाडिया, विशेष सहयोग सम्मान (महिला शाखा): श्री स्वीटी अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ कार्यकारिणी सदस्य संचित भालोटिया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उ॰ प्र॰ सरकार कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग, विशिष्ट अतिथि:श्री अनूप सराफ़ निदेशक (ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स), एवम श्री नवीन पालड़ीवाल (प्रांतीय अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच), तथा विशेष अतिथि गोरखपुर महापौर श्री मंगलेश श्रीवास्तव जी रहे।

प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवीन पालड़ीवाल ने नव-नियुक्त अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई एवं मंच को नई ऊँचाइयों पर ले जाने हेतु शुभकामनाएँ दीं। “उन्होंने अपने उद्बोधन में मंच की स्थापना कब हुई कितनी शाखाएं पूरे भारतवर्ष में कार्य कर रही हैं मारवाड़ी और मंच द्वारा विगत दिनों में किए गए कार्यों को एवं उत्तर प्रदेश मारवाड़ी मंच की जो मिल के पत्थर वाले कार्यक्रमों की चर्चा कर सदन को इस बात की जानकारी दी”
विशिष्ट अतिथि श्रीअनूप सराफ भैया ने अपने उद्बोधन में बताया कि मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है हमेशा से ही युवाओं को एक सही रास्ता दिखाने का कार्य मारवाड़ी युवा मंच ने किया है मैं नई कार्यकारिणी को उनके सुंदर कार्य के लिए अधिगम शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्य अतिथि मा० मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और परिवर्तन की सबसे सशक्त ऊर्जा है। जब युवाओं की यह शक्ति समाज सेवा, व्यापार संवर्धन, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में समर्पित होती है, तब न केवल प्रदेश बल्कि पूरा देश नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता है। मारवाड़ी युवा मंच जैसे संगठन युवाओं को नेतृत्व, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।” उन्होंने नव-गठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम समाजहित में नए आयाम स्थापित करेगी। श्री अग्रवाल ने साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। “एक जिला एक उत्पाद” और विश्वकर्मा श्रम सम्मान जैसी योजनाएं लाखों युवाओं के लिए रोजगार सृजन के नए अवसर प्रदान कर रही है। मारवाड़ी समाज का व्यापार सेवा और सामाजिक कार्यों में योगदान अनुकरणीय है।

नव-गठित कार्यकारिणी:शाखा सचिव श्री संचित भलोटिया उपाध्यक्षगण: अंकित गाडिया, अंकित पोद्दार, रजत लाठ , पीयूष तुलस्यान, पीयूष जैन, कोषाध्यक्ष: आकाश अग्रवाल, संयुक्त मंत्री: अभिषेक केडिया, राघव बंसल, मीडिया प्रभारी: मानस खेतान, जनसम्पर्क अधिकारी: मनीष मित्तल, उप जनसम्पर्क अधिकारी: चंदन अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार: अभिषेक पोद्दार, संचालन मंडल सदस्य: प्रतीक अग्रवाल, मनीष केडिया, गौरव चिरानिया,आयुष लखोटिया,सौरव जालान
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति गोयल जी, श्री अनुराग चांदवासिया, श्री अनूप जालान जी, श्री पंकज अग्रवाल जी, समाजसेवी श्री मुकुंद गोयनका जी एवं श्री निर्मल जालान जी को पगड़ी एवं माला पहनाकर उनका गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मंच के संस्थापक श्री ज्योति गोयल ने मंच की स्थापना, उसकी पृष्ठभूमि और समाजसेवा की यात्रा को साझा करते हुए सदस्यों को गर्व का अनुभव कराया।

भव्य शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह अपनी अद्भुत भव्यता, अनुशासन एवं शानदार व्यवस्थाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उपाध्यक्ष – श्री अंकित पोद्दार जी के प्रेरणादायी नेतृत्व ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया, वहीं कार्यक्रम संयोजक गौरव चिरानिया, नीतीश अग्रवाल, आकाश गोयल, मयंक केडिया, अंकित लाठ एवं माधव जलान ने अपनी अथक मेहनत, बेहतरीन समन्वय और अद्वितीय आयोजन क्षमता से समारोह को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की। उनकी मेहनत और समर्पण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया तथा उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

अंत में, नव-नियुक्त शाखा सचिव श्री संचित भलोटिया ने सभी अतिथियों, मंचासीन महानुभावों, सदस्यों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समस्त सहयोगियों का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिबद्धता और सेवा भावना का प्रतीक है। भविष्य में सभी के सहयोग से मंच और भी प्रभावशाली कार्य करेगा।

उक्त जानकारी मंच के जनसंपर्क अधिकारी – युवा मनीष मित्तल द्वारा दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button