Breaking Newsभारतराजनीति

भुड़कुड़ा (गाजीपुर) : श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में 30 जुलाई को होगी एनसीसी भर्ती

श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में 30 जुलाई को होगी एनसीसी भर्ती

भुड़कुड़ा (गाजीपुर)। श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार ने बताया कि 92 यूपी बटालियन की ओर से 30 जुलाई को एनसीसी भर्ती आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि भर्ती में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र 29 जुलाई तक महाविद्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते महाविद्यालय में प्रवेश लेकर एनसीसी का आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा की भावना एवं व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट माध्यम है। अतः अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाकर एनसीसी से जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button