Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर में सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमौली शाही को दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर में सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमौली शाही को दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय चंद्रमौली शाही को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पैडलेगंज स्थित मदन शाही के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत अधिवक्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रमौली शाही का समाज और विधि जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button