Breaking Newsभारत

ब्लॉक संसाधन केंद्र चरगावां में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

ब्लॉक संसाधन केंद्र चरगावां में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

गोरखपुर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र चरगावां में एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण के दूसरे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन 21 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक किया गया, जिसमें शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान की दक्षता विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों और शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण, बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति, शिक्षण सामग्री के प्रभावी प्रयोग तथा बच्चों के सीखने के स्तर के आकलन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों को बताया गया कि प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों को पढ़ना, समझना, लिखना तथा बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को सहज और आनंददायी तरीके से सिखाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में एआरपी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विज्ञान एआरपी संदीप कुमार पांडेय, एआरपी अनंत द्विवेदी, पूनम दुबे, शशि चंद एवं सौरभ त्रिपाठी ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को एफएलएन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए स्थानीय संसाधनों और गतिविधियों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षकों ने कहा कि बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव ही उनके बेहतर भविष्य का आधार है। इसके लिए विद्यालयों में नियमित अभ्यास, गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों की व्यक्तिगत सीखने की जरूरतों पर ध्यान देना आवश्यक है।

प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों ने इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण से उन्हें कक्षा-कक्ष में एफएलएन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। अधिकारियों एवं एआरपी टीम ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button