Breaking Newsभारत

रसोईया कांति देवी के निधन पर शोक संवेदना, पुत्री को दी आर्थिक सहायता

रसोईया कांति देवी के निधन पर शोक संवेदना, पुत्री को दी आर्थिक सहायत

उरुवा, गोरखपुर। प्राथमिक विद्यालय लोहरा मीरा, उरुवा में कार्यरत रसोईया कांति देवी का लंबी बीमारी के बाद 14 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं विद्यालय परिवार में शोक की लहर है।

मृतका के निधन की सूचना पर प्राथमिक शिक्षक संघ उरुवा के पूर्व ब्लॉक मंत्री,
रत्नसेन सिंह ,शिक्षक एवं समाजसेवी शिव कुमार ओझा, शिक्षक उमेश पाल, बालेंद्र यादव, सुनील सिंह तथा देवेंद्र ने उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया।

इस दौरान शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने आपसी सहयोग से एकत्रित 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मृतका की पुत्री राधा को प्रदान की। सहयोगकर्ताओं ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। आर्थिक सहयोग का उद्देश्य परिवार को तत्काल कुछ राहत प्रदान करना है।

इस अवसर पर शिवकुमार ओझा शिक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि कांति देवी विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा थीं। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button