नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही – 100 की मौत, 1000 से ज्यादा लापता; कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 400 से ज्यादा लोगों से टूटा संपर्क

नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही – 100 की मौत, 1000 से ज्यादा लापता; कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 400 से ज्यादा लोगों से टूटा संपर्क
काठमांडू।नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। अब तक *100 लोगों की मौत* हो चुकी है, जबकि *करीब 1000 से ज्यादा लोग लापता* बताए जा रहे हैं।
बाढ़ के कारण *42 KM सड़क बह गई है और कई पुल टूट गए* हैं। अनगिनत बिल्डिंग और गाड़ियां पानी में बह गईं। *9 बैंक बह गए हैं, जिसमें 26 कर्मचारी लापता* हैं।
*तिब्बत में भी असर*
चीनी मीडिया के मुताबिक, तिब्बत के गियरोंग में भी 3 मौतें हुई हैं और 265 लोग लापता हैं।
*कैलाश मानसरोवर यात्रियों से संपर्क टूटा*
सबसे चिंताजनक बात यह है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए *400 से ज्यादा लोगों से संपर्क टूट गया है*, जिससे परिजनों में दहशत है।
भारत और चीन दोनों ने नेपाल को मदद भेजी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।



