Breaking Newsभारत

बसपा में शामिल अस्मिता चंद का चिल्लूपार विधायक पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘वादाखिलाफी और उपेक्षा की राजनीति अब नहीं चलेगी’

बसपा में शामिल अस्मिता चंद का चिल्लूपार विधायक पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘वादाखिलाफी और उपेक्षा की राजनीति अब नहीं चलेगी’

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थामने के बाद चिल्लूपार के वर्तमान विधायक राजेश त्रिपाठी और भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर तीखा हमला बोला है। गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने चिल्लूपार की जनता से किए गए वादों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान का मुद्दा उठाया।

​अस्मिता चंद के भाषण के

वादाखिलाफी का आरोप: पूर्व विधायक मार्कंडेय चंद के परिवार की बहू अस्मिता चंद ने 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान विधायक राजेश त्रिपाठी ने जनता से वादा किया था कि 2022 का चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा और इसके बाद वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। लेकिन अब वे अपने इस सबसे बड़े वादे से मुकर कर फिर से चुनावी बिसात बिछा रहे हैं।

​भाजपा में उपेक्षा:
अस्मिता चंद ने बताया कि उन्होंने लगभग 22 वर्षों तक भाजपा महिला मोर्चा में रहकर पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन संगठन में उन्हें केवल अनदेखी और उपेक्षा ही मिली।

कार्यकर्ताओं के सम्मान पर सवाल: उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठ और समर्पित नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। जब पार्टी के भीतर ही कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सुरक्षित न हो, तो वहां बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button