Breaking Newsभारत

वकील ने पुलिस पर लगाया आरोपी को बचाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, एसएसपी से गुहार

वकील ने पुलिस पर लगाया आरोपी को बचाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, एसएसपी से गुहार

गोरखपुर ।आज सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता मोहम्मद रूशान ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पहुंचकर किया प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि स्थानीय पुलिस और कुछ रसूखदार व्यक्तियों पर मकान कब्जे, मारपीट और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मोहम्मद रूशान ने बताया कि बक्शीपुर आर्य समाज रोड स्थित उनके मकान (सं. 305) पर जनवरी 2026 में अहमदउल्ला उर्फ जैद और उनके साथियों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय उनके और उनके परिवार के खिलाफ ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। घटना के दौरान उनकी माताजी के साथ मारपीट की गई, लेकिन न तो उनका मेडिकल कराया गया और न ही आरोपियों पर कोई कानूनी कार्रवाई हुई।

अधिवक्ता का दावा है कि 20 अगस्त 2026 को की गई प्रेस वार्ता में उन्होंने एक चर्चित शत्रु संपत्ति प्रकरण का खुलासा किया था। इसके बाद आशुतोष कश्यप नामक व्यक्ति ने उनके ऑफिस में घुसकर नाम लेने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
​पुलिस अधिकारियों की भूमिका पीड़ित का आरोप है कि उन्हें लगातार कोतवाली बुलाया जा रहा है और एसएसपी कार्यालय के पीआरओ द्वारा उनका फोन व व्हाट्सएप नंबर ब्लॉक कर दिया गया है।

पीड़ित अधिवक्ता ने आशंका जताई है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है या फर्जी मुकदमा दर्ज किया जाता है, तो इसके जिम्मेदार अवनीश पाण्डेय, आशुतोष कश्यप, हर्ष शुक्ला, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी और एसएसपी के पीआरओ होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button