Breaking Newsभारत

बरेसर (गाजीपुर) : हत्या की घटना का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल बांस की लाठी बरामद

हत्या की घटना का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल बांस की लाठी बरामद

बरेसर (गाजीपुर)। थाना बरेसर पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बांस की लाठी भी बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को बरेसर थाना क्षेत्र के ग्राम सिपाह निवासी रविन्द्र राजभर के करीब 26 वर्षीय पुत्र प्रमोद राजभर की हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर थाना बरेसर में मु0अ0सं0 169/2026 के तहत धारा 103(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बरेसर श्री ओमप्रकाश मय हमराह पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार (47 वर्ष), शिवकुमार राजभर (45 वर्ष), बृजेश राजभर (22 वर्ष) और अंदीप कुमार (21 वर्ष), सभी निवासी ग्राम सिपाह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस की लाठी बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मय हमराह थाना बरेसर पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button