Breaking Newsभारत

जखनियां, गाजीपुर : नोवा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

नोवा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

जखनियां, गाजीपुर।नोवा ग्लोबल स्कूल, अलीपुर मंदरा जखनियां में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने साथ पढ़ रहे भाई छात्रों की कलाई पर प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भाई-बहन के अटूट प्रेम और आत्मीयता से सराबोर नजर आया। छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। वहीं भाई छात्रों ने भी अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने तथा उनके सम्मान और सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश भी देता है। विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रबंध निदेशक जयप्रकाश पांडेय (धनंजय), प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, कोआर्डिनेटर श्रीमती रजनी मिश्रा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर सहायक अध्यापक के.एन. सिंह यादव, कमलेश यादव, पिंकी सिंह, अर्चना मौर्या, सरोज कुशवाहा, रेनु मौर्या, आर.पी. श्रीवास्तव एवं वंदना यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक जयप्रकाश पांडेय (धनंजय) ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button