Breaking Newsभारत

नई दिल्ली-यूपीएससी की तरह ही एनटीए की परीक्षाओं में बड़े बदलाव की तैयारी।

नई दिल्ली-यूपीएससी की तरह ही एनटीए की परीक्षाओं में बड़े बदलाव की तैयारी।

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की परीक्षाएं भी पूरी तरह लीकप्रूफ होंगी। किसी गड़बड़ी पर अधिकारी जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से लेकर संसद तक आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में एनटीए की सभी राष्ट्रीय परीक्षाओं में शून्य त्रुटि पर काम शुरू हो गया है।

सरकार जो ब्लूप्रिंट बना रही है उसमें राधाकृष्णन समिति के सामने रखे गए छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों के 37,000 सुझाव शामिल हैं। अभी तक की बैठकों में यूपीएससी की तर्ज पर सुधार को लेकर सहमति बनी है। परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए मौजूदा कंप्यूटर बेस्ड टेस्टिंग (सीबीटी) से भविष्य में कंप्यूटर अडैप्टिव टेस्टिंग (सीएटी) में शिफ्ट किया जाएगा। सरकारी शिक्षण संस्थानों में ही परीक्षा केंद्र बनेंगे। गड़बड़ी होने पर परीक्षाओं से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button