देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की घोषणा; ECI ने तीसरे चरण का किया एलान

देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की घोषणा; ECI ने तीसरे चरण का किया एलान
चुनाव आयोग ने एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इसके तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग के अनुसार, तीसरे चरण के बाद सिर्फ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में SIR बाकी रह जाएगा।
चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण की घोषणा की है। इसके तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण प्रक्रिया के साथ साझा जमीनी तंत्र को ध्यान में रखते हुए एसआईआर के तीसरे चरण का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। आयोग के अनुसार, एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाद में होगा SIRआयोग ने बताया कि एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसमें कवर हो जाएगा। आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदाता सूची के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें बर्फ से ढके क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि, मतदाता सूची के तीसरे चरण में दिल्ली को शामिल किया जाएगा, जहां 7 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।



