Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : बिहार से लाई जा रहे बीयर और अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप में युवक गिरफ्तार

गाजीपुर

बिहार से लाई जा रहे बीयर और अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप में युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दरौली स्टेशन के पास एक तस्कर को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना जमानिया पुलिस टीम बुधवार रात बरुइन नहर क्षेत्र में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दरौली स्टेशन के पास एक युवक शराब की खेप लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान विकास कुमार पुत्र कृष्णा सेठ निवासी देवसैरा थाना कोचस जनपद रोहतास, बिहार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 84 अदद बीयर, 12 बोतल रॉयल स्टैग, 2 बोतल आइकोनिक व्हाइट, 5 बोतल ऑफिसर च्वाइस तथा एक बैग में रखी 11 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जमानिया में मु0अ0सं0 143/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button