ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई गंभीर

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई गंभीर
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर नैनपुर साली गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई। भाई को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।बाराबंकी जिले के थाना कोठी के बाबरपुर निवासी विनय गोस्वामी (42) अपनी छोटी बहन लखनऊ के थाना चिनहट मल्हौर पुरवा निवासी संतोषी (40) को बाइक पर बिठाकर रविवार शाम चार बजे औरास थानाक्षेत्र के नैनपुर साली गांव अपनी बड़ी बहन रीता पत्नी गुड्डू गोस्वामी के घर भागवत कथा में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान संतोषी की मौत हो गई। विनय को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। संतोषी के तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक घटना के बाद भाग निकला। उसका पता लगाया जा रहा है।



