Breaking Newsभारत

युवक ने गाड़ी खड़ी की, कपड़े उतारे और गोमती में कूद गया; मां बोली-पेपर खराब होने से अवसाद में था

युवक ने गाड़ी खड़ी की, कपड़े उतारे और गोमती में कूद गया; मां बोली-पेपर खराब होने से अवसाद में था

लखनऊ में पेपर खराब होने से परेशान युवक गोमती नदी में कूद गया। उसकी तलाश जारी है। मां ने कहा कि पेपर खराब होने के बाद से अवसाद में था।

राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक युवक गोमती नदी में कूद गया। उसने पुराने लाल पुल से नदी में छलांग लगाई। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।

कूदने वाला युवक आलमबाग निवासी प्रखर बताया जा रहा है। मां का कहना है कि रविवार को उसने पेपर दिया था। पेपर खराब होने से अवसाद में था। बताया गया कि उसने केजीएमयू के शवगृह के पास अपनी गाड़ी खड़ी की। वहीं पर कपड़े उतारे और भागकर पुल से नदी में कूद गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button