भारत

जिला कारागार का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मोबाइल प्रवेश पर सख्ती के निर्देश

डीएम ने रोस्टर बनाकर नियमित चेकिंग अभियान चलाने को कहा

जिला कारागार का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मोबाइल प्रवेश पर सख्ती के निर्देश

 

डीएम ने रोस्टर बनाकर नियमित चेकिंग अभियान चलाने को कहा

 

गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोईघर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य एवं बीमारियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उनके खान-पान, साफ-सफाई और उपचार की व्यवस्था के बारे में भी पूछा। इसके बाद हवालात कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई तथा बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने बैरकों में बंदियों के कार्ड पर दर्ज उनकी अगली पेशी की तिथियों का भी अवलोकन किया। कारागार में लगे सीसीटीवी कैमरों की संचालन व्यवस्था की जांच करते हुए निगरानी व्यवस्था को भी परखा गया। रसोईघर के निरीक्षण के दौरान प्रतिदिन तैयार होने वाले भोजन के मेन्यू की जानकारी ली गई तथा भोजन व्यवस्था का जायजा लिया गया।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि कारागार के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल फोन अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरण प्रवेश न करने पाए। इसके लिए रोस्टर बनाकर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाए। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button