Breaking Newsक्राइमभारत

जखनियां (गाजीपुर) : जखनियां के धटारों गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिजनों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

जखनियां के धटारों गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिजनों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी जखनियां ले जाया गया, गाजीपुर रेफर करते समय रास्ते में हुई मौत

जखनियां (गाजीपुर)। तहसील जखनियां अंतर्गत कोतवाली भुड़कुड़ा क्षेत्र के ग्राम सभा घटारों में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।परिजनों के अनुसार गांव की रहने वाली एक युवती एक दिन पूर्व घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि अगले दिन सुबह वह गांव के ही एक स्थान से अपने घर पहुंची, जिसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। युवती को उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत तेजी से खराब होने लगी।युवती की मां के मुताबिक बेटी की हालत गंभीर देखकर परिवार के लोग घबरा गए। तत्काल डायल-112 और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जखनियां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल, गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया।परिजनों का आरोप है कि गाजीपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।वहीं, मृतका के माता-पिता ने कोतवाली भुड़कुड़ा में नामजद तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button