जखनियां, गाजीपुर : एक साल से लापता किशोरी सकुशल बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार

एक साल से लापता किशोरी सकुशल बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार
जखनियां, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने करीब एक वर्ष से लापता चल रही पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली भुड़कुड़ा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 179/25, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5L, 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी मोनू राजभर पुत्र डब्लू राजभर, निवासी ग्राम बिजहरी, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर 20 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:35 बजे गौरा खास हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब एक वर्ष से लापता पीड़िता को भी सकुशल बरामद किया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किए जाने की बात पुलिस ने कही है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील सिंह, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा तथा कांस्टेबल संजय यादव शामिल रहे।



