क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है,अच्छी खासी जिंदगी थी,पल भर में बर्बाद कर देती है

क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है,अच्छी खासी जिंदगी थी,पल भर में बर्बाद कर देती है
.प्रदेश की राजधानी में भी कुछ ऐसा ही हुआ।तस्वीरो में दिव्या मिश्रा हैं जो कि लखनऊ आईसीआईसीआई बैंक में अफसर संग मशहूर यूटूबर प्रज्ञा मिश्रा की सगी बहन हैं.दूसरी तस्वीर में भी दिव्या अपने पति मानस बाजपेयी के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज़ में दिखाई पड़ रही हैं.अब तस्वीरें केवल यादों में रह गई. अब न तो दिव्या जिंदा और न ही मानस.
आज यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। गोमती नगर स्थित आईसीआईसी बैंक के पास बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद बैंक कर्मी फरार हो गया। इसके बाद वह करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने घर पहुंचा और बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी।फिर खुद की भी जान ले ली।दिव्या मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की सगी बहन थीं। पॉश इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में काम करती थीं। पति मानस बाजपेयी भी एसबीआई में काम करता था।दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था।आलमबाग में रहने वालीं दिव्या मिश्रा ने करीब एक साल पहले पति से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी।स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दिव्या अपनी किसी क्लाइंट से मिले गई थीं। कुछ समय बाद जब वो वापस लौटीं तो बैंक के बाहर पहले से घात लगाए बैठे मानस ने मामूली बातचीत के बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।दिव्या लहूलुहान हालत में गिर गईं। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में महिला अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मानस बाजपेयी सीधे अपने घर पहुंचा और कमरा बंद करके पहले बहन को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लखनऊ में डबल मर्डर व सुसाइड की इस वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है।



