Breaking Newsभारत

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर…

लखनऊ

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर…

वर्ष 2025-26 में आवेदन के बावजूद छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ न पा सके पात्र विद्यार्थियों के मामलों के निस्तारण के लिए 1 सितंबर 2026 से विशेष प्रक्रिया शुरू…

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थी प्रक्रिया में शामिल होंगे…

1 से 7 सितंबर तक शिक्षण संस्थानों द्वारा आवश्यक मास्टर डेटा तैयार/अपडेट किया जाएगा…

2 से 8 सितंबर तक विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाएगा…

3 से 9 सितंबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारियों द्वारा फीस संबंधी विवरण का सत्यापन होगा…

3 से 10 सितंबर तक विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा डिफेक्ट अपडेट किया जाएगा…

11 से 15 सितंबर तक ई-ग्रांट्स के माध्यम से डेटा की पुष्टि की जाएगी…

16 से 18 सितंबर तक त्रुटिपूर्ण आवेदनों में शिक्षण संस्थान स्तर पर सुधार का अवसर मिलेगा…

17 से 19 सितंबर तक शिक्षण संस्थान नए पात्र आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण करेंगे…

20 से 22 सितंबर तक ई-ग्रांट्स द्वारा डेटा की पुनः स्क्रूटनी होगी…

17 से 25 सितंबर तक जनपदीय समिति शुल्क एवं पात्र डेटा को लॉक करेगी…

26 से 28 सितंबर तक मांग सृजन की कार्रवाई पूरी की जाएगी…

29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में PFMS के माध्यम से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेजने की प्रक्रिया होगी…

विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने और बैंक खाते समेत जरूरी विवरण सही रखने की सलाह दी गई है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button