क्राइमभारत

चोरी के मुकदमे में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद

चोरी के मुकदमे में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद

 

करीमुद्दीनपुर पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अंडरपास से की गिरफ्तारी

 

करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शुक्रवार को चोरी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा 550 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक कृपाशंकर मिश्रा मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के नीचे अंडरपास, ग्राम गांधी नगर के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप राजभर पुत्र मनोज राजभर, निवासी ग्राम नागपुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया, उम्र करीब 22 वर्ष तथा बलवंत राजभर पुत्र धनन्जय राजभर, निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस के मुताबिक दिलीप राजभर थाना करीमुद्दीनपुर में दर्ज मु0अ0सं0 254/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 255/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त है। वहीं बलवंत राजभर मु0अ0सं0 254/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित बताया गया है।पुलिस ने दिलीप राजभर के कब्जे से 250 रुपये नकद, एक तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया। वहीं दूसरे अभियुक्त बलवंत राजभर के पास से 300 रुपये नकद एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृपाशंकर मिश्रा मय हमराह थाना करीमुद्दीनपुर शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button