भारतस्पोर्ट्स

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मानव श्रृंखला का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मानव श्रृंखला का हुआ आयोजन

गाजीपुर 25 सितंबर 2026 शासन के निर्देश के क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज स्टेडियम, छावनी लाइन में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के साथ जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, पीआरडी जवान, खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। मानव श्रृंखला के माध्यम से उपस्थित खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को सरकार द्वारा जनहित में किए गए विभिन्न कार्यों तथा विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सरकार की विभिन्न जनहितकारी पहलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से संवाद करते हुए उन्हें जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया। मानव श्रृंखला में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सेवा एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button