भारतराजनीति

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 110 कर्मकारों का स्वास्थ्य परीक्षण

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 110 कर्मकारों का स्वास्थ्य परीक्षण

 

नेत्र, बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन समेत विभिन्न जांच कर चिकित्सकों ने दिया परामर्श व दवाएं

 

गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्माण साइटों एवं औद्योगिक आस्थानों पर कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर के क्रम में शुक्रवार को पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय सेमरा, मनिहारी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।शिविर का आयोजन सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिला अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया। शिविर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चला।स्वास्थ्य शिविर में कुल 110 कर्मकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की टीम ने श्रमिकों की नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान सामने आई स्वास्थ्य संबंधी कमियों के अनुसार श्रमिकों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं मिलने पर कर्मकारों ने शासन की इस पहल की सराहना की। श्रमिकों ने कहा कि कार्यस्थल के आसपास इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से उन्हें स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने में सुविधा मिलती है।कार्यक्रम को सफल बनाने में संविदाकार धनन्जय कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी डा. शशांक राय, फार्मासिस्ट अम्बिका राम, नेत्र चिकित्साधिकारी मनोज कुमार, एलटी राजेश सिंह कुशवाहा तथा वार्ड ब्वाय अखिलेश यादव सहित संबंधित टीम ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button