Breaking Newsभारत

चिकनपॉक्स बचाव व हीटवेव जागरूकता महाभियान 

चिकनपॉक्स बचाव व हीटवेव जागरूकता महाभियान 

आज दिनाँक 04/05/26 इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में कार्यकारी चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी तथा आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिकनपॉक्स बचाव व हीटवेव जागरूकता महाभियान पुलिस मॉडर्न स्कूल में चलाया गया।डॉ अनुराग ने कहा कि हम सभी स्वच्छता को अपने जीवन में उतारकर बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं।भोजन से पहले व शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने,हीटवेव से बचाव हेतु घर से बाहर निकलने में सिर में टोपी या कपड़ा रखने,पानी व तरल पदार्थों को अधिक पीने,मसालेदार भोजन व बाजार के खुले खाद्य पदार्थो इत्यादि का सेवन न करने की सलाह दी।डॉ अनुराग द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल के 315 बच्चों व 20 शिक्षक,कर्मचारियों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि का वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शुक्ला,अध्यापक प्रीतेश श्रीवास्तव,पिंकी श्रीवास्तव, सीमा अवस्थी,दीपिका तिवारी,अजय कुमार सहित प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव आजीवन सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

Balram Singh

India Now24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button