Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर (गाजीपुर) : भीषण सड़क हादसा: चारधाम यात्रा से लौट रहे शिक्षिका व अधिवक्ता का निधन, विधायक बेदी राम ने दी श्रद्धांजलि

भीषण सड़क हादसा: चारधाम यात्रा से लौट रहे शिक्षिका व अधिवक्ता का निधन, विधायक बेदी राम ने दी श्रद्धांजलि

दुल्लहपुर (गाजीपुर): चारधाम यात्रा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी आजमगढ़ के पास भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हृदय विदारक हादसे में गाजीपुर की प्रतिष्ठित शिक्षिका सुनीता सिंह और वरिष्ट अधिवक्ता रजनीकांत पांडे का असामयिक निधन हो गया। इस खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे ने छीनीं दो अनमोल शख्सियतें

ग्राम सभा अलीपुर मदंरा की निवासी सुनीता सिंह (पत्नी वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलानंद सिंह) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, बुढ़ानपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत पांडे भी इस हादसे में जिंदगी की जंग हार गए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सुनीता सिंह एक मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। उनके निधन से शिक्षा और सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

विधायक बेदी राम ने बंधाया ढांढस

हादसे की सूचना मिलते ही जखनिया विधायक बेदी राम शोकाकुल परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा:

“यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। सुनीता सिंह और रजनीकांत पांडे जी का निधन हमारे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असह्य दुख सहने की शक्ति दें।”

विधायक ने इस दौरान घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

शोक में डूबा क्षेत्र, नम आंखों से दी विदाई

मृतक सुनीता सिंह के छोटे भाई सर्वानंद सिंह (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, अलीपुर मदंरा) और अटल कुमार सिंह (प्रबंधक, तेतरा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज) के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं अधिवक्ता रजनीकांत पांडे के आवास पर भी भारी भीड़ उमड़ी।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालों में अभय सिंह, झुंना सिंह, राम प्रवेश गौड़, अंकित सिंह, मनोज सिंह, सच्चिदानंद पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह सहित भारी संख्या में अधिवक्ता और क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button