बस्ती : अगौना हठ्ठी माता स्थान से निकली नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा , हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

अगौना हठ्ठी माता स्थान से निकली नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा , हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार
बस्ती। जिले के अगौना स्थित हठ्ठी माता स्थान से आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्ति मय माहौल में डूबा रहा। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक जयघोष के साथ शामिल हुई। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची , जहां विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद महायज्ञ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्य यजमान मग्घू प्रजापति उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुराग यादव उर्फ प्रिंस , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव , यशपाल यादव , रोहित गुप्ता , डॉ प्रेम त्रिपाठी , नवीन शास्त्री , मया प्रसाद , घंटी बाबा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



