Breaking Newsभारत

गोरखपुर: ‘दुकान खाली करो कहने पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू होता है किरायेदार’, पीड़ित मकान मालिक ने लगाई न्याय की गुहार

गोरखपुर: ‘दुकान खाली करो कहने पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू होता है किरायेदार’, पीड़ित मकान मालिक ने लगाई न्याय की गुहार

​गोरखपुर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहमारूफ पान दरिबा गली निवासी कन्हैया वर्मा ने अपने किरायेदार मो. राजिक पर दुकान पर जबरन कब्जा करने और खाली न करने की नीयत से धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने प्रेसवार्ता कर अपनी पीड़ा व्यक्त की है और प्रशासन से दुकान खाली कराने की मांग की है।

​क्या है पूरा मामला?

​पीड़ित कन्हैया वर्मा (पुत्र श्री सुभाष चन्द्र वर्मा) ने बताया कि उनकी दुकान में पिपरापुर, थाना तिवारीपुर निवासी मो. राजिक पिछले 14 वर्षों से बतौर किरायेदार रह रहा है। कन्हैया वर्मा के अनुसार, उनके पास जीविकोपार्जन का कोई अन्य साधन नहीं है, जिसके कारण उन्हें अपनी दुकान की अत्यंत आवश्यकता है।
​विवाद और आरोप
​पीड़ित का आरोप है कि जब भी वे किरायेदार से दुकान खाली करने का अनुरोध करते हैं, तो वह टालमटोल करता है और साफ शब्दों में कहता है कि “दुकान कभी खाली नहीं करेंगे, तुम्हें जो समझ में आये करो।” कन्हैया वर्मा का दावा है कि:
​दुकान खाली कराने की बात करने पर किरायेदार लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज और मारपीट करने पर आमादा हो जाता है।
​विरोध करने पर किरायेदार अपने लड़कों और 10 से 12 सहयोगियों को बुलाकर दबाव बनाता है।
​दुकान के ठीक सामने सिद्ध पीठ शिव जी का मंदिर स्थित है, इसके बावजूद दुकान में असामाजिक तत्वों का आना-जाना रहता है और वहां मांसाहार का सेवन किया जाता है।
​न्याय की अपील
​पीड़ित कन्हैया वर्मा ने बताया कि यह दुकान ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनकी दुकान को किरायेदार से खाली कराकर उन्हें उनका कब्जा दिलाया जाए ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button