Breaking Newsभारत

गोरखपुर – जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

गोरखपुर – जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

गुलरिहा के खुटहन खास गांव में हुए जमीन के विवाद में घायल हुए युवक सुधाकर गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुधाकर बीते 7 अगस्त को जमीन की पैमाइश को लेकर चल रहे विवाद के दौरान मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पैमाइश के लिए आए राजस्व विभाग की टीम के सामने दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में एक पक्ष ने सुधाकर पर हमला कर दिया, जिससे वह अधमरा हो गया था। सुधाकर को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

जहां बाद में उसकी मौत हुई। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। हंगामा शांत कराने के लिए गुलरिहा के अलावा पिपराइच व चिलुआताल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन और ग्रामीण करीब एक घंटे तक पुलिस चौकी पर हंगामा करते रहे।

पुलिस पर कार्रवाई

पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात व लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर सही तरीके से कार्रवाई नहीं की जा रही, बल्कि पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर कर दी है। उन दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पुलिस की रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज है। मारपीट के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button