Breaking Newsभारत

गोरखपुर !! आवास विकास में ‘बिज्जुओं’ का आतंक, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन

गोरखपुर !! आवास विकास में ‘बिज्जुओं’ का आतंक, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन

गोरखपुर की आवास विकास कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से दिखाई दे रहे बिज्जुओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और तीन बिज्जुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। दो बिज्जू एक बंद मकान में चले गए, जिनका रेस्क्यू मकान बंद होने के कारण नहीं हो सका।
वीओ: तिवारीपुर थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में बिज्जुओं की मौजूदगी से स्थानीय लोग परेशान थे। बीती रात मामले की सूचना वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार सिंह को दी गई। इसके बाद रविवार सुबह प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और डॉ. तहसील लारी के घर समेत आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान तीन बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button