गोरखपुर के गोला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, वायरल वीडियो बना जांच का अहम हिस्सा

गोरखपुर के गोला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, वायरल वीडियो बना जांच का अहम हिस्सा
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पति और सास पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता का वीडियो वायरल होने के करीब 24 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने पति और सास के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए गोला पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत गोला की टीचर कॉलोनी निवासी तराना बानो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में तराना ने आरोप लगाया था कि उसकी सास उसके साथ मारपीट करती थी और उसके पति ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया।
वीडियो में उसने यह भी बताया था कि घटना के बाद पहले गोरखपुर में उसका इलाज कराया गया। बाद में मायके पक्ष के लोग उसे आजमगढ़ ले गए, लेकिन उसकी तबीयत में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत
परिजनों के अनुसार, तराना बानो की हालत लगातार गंभीर होती चली गई। बेहतर इलाज के लिए उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 17 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।