Breaking Newsभारत

गोरखपुर की बेटी का कमाल: NER की हिना बानो का टीम इंडिया में सिलेक्शन, ऑस्ट्रेलिया में बजाएंगी भारत का डंका

गोरखपुर की बेटी का कमाल: NER की हिना बानो का टीम इंडिया में सिलेक्शन, ऑस्ट्रेलिया में बजाएंगी भारत का डंका

पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) की खिलाड़ी हिना बानो ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई है। भारतीय महिला हॉकी टीम 21 मई को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी। यह प्रतियोगिता पर्थ में 26 मई से शुरू होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे की महिला हॉकी खिलाड़ी हिना बानो का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता पर्थ में 26 मई से शुरू होगी। इस दौरे के लिए भारतीय टीम 21 मई को रवाना होगी।

एनईआर प्रशाासन के मुताबिक, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) की ओर से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक खेल संसाधनों एवं प्रशिक्षण के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आ रहा है। इसी क्रम में हिना बानो का चयन भारतीय टीम में हुआ

इस उपलबिध पर महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button