गोरखपुर कलेक्ट्रेट कचहरी में धूमधाम से मनाया गया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

गोरखपुर कलेक्ट्रेट कचहरी में धूमधाम से मनाया गया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

ब्यूरो रिपोर्ट:
समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन सोमवार को गोरखपुर कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा के वरिष्ठ नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव (एडवोकेट) के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर एकत्रित हुए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और प्रो. रामगोपाल यादव के दीर्घायु व शतायु होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका हमेशा मार्गदर्शक रही है।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव एडवोकेट, कीर्ति निधि पांडे, भास्कर दुबे, सन्तोष यादव, व्यंकटेश तिवारी, राधेश्याम पांडे, रामसिंह, शिव प्रसाद, राम उग्रह यादव, दिलीप शुक्ला, उमाशंकर उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह, अरुण मौर्य, अनिरुद्ध कुशवाहा और अर्जुन कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व अधिवक्ता मौजूद रहे।


