Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी दरों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्धन यादव

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी दरों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्धन यादव

कमाई कम, महंगाई ज्यादा – भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी : वर्धन यादव

मालभाड़ा बढऩे से आवश्यक वस्तुओं के दाम छुएंगे आसमान : वर्धन यादव

गुरुग्राम। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी की बढ़ी हुई दरों को लेकर राजनीतिक पारा एक बार फिर गरमा गया है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर तीखा हमला बोला है। वर्धन यादव ने सरकार की आर्थिक नीतियों को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि यह सरकार आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम पहले से ही आसमान छू रहे थे और अब पेट्रोल, डीजल व सीएनजी गैस की दरों में की गई वृद्धि ने लोगों की कमर तोडक़र रख दी है। रसोई गैस से लेकर गाडिय़ों के ईंधन तक, हर चीज महंगी होने से लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

महंगाई पर काबू पाने में सरकार फेल

जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों को पूरी तरह जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों की आय और रोजगार के साधन घट रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ महंगाई लगातार बढ़ रही है। वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि सरकार को आम जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। टैक्स के नाम पर जनता से मोटी रकम वसूली जा रही है, लेकिन उसका लाभ देश के नागरिकों को मिलने के बजाय कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों की जेबों में जा रहा है। वर्धन यादव ने चेतावनी दी कि पेट्रोल, डीजल व सीएनजी गैस की दरों में बढ़ोतरी का सीधा असर माल ढुलाई (ट्रांसपोर्टेशन) पर पड़ेगा। जब मालभाड़ा बढ़ेगा, तो बाजार में आने वाली हर आवश्यक वस्तु—जैसे फल, सब्जियां, दूध और राशन का सामान—महंगी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से आने वाले दिनों में महंगाई का एक नया दौर शुरू होगा, जिससे समाज का हर वर्ग त्रस्त हो जाएगा।

जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होती हैं, तब भी सरकार टैक्स कम करके जनता को राहत नहीं देती। भाजपा सरकार केवल बहानेबाजी कर रही है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

कांग्रेस करेगी सडक़ों पर उतरकर आंदोलन

वर्धन यादव ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत बढ़ी हुई दरों को वापस ले और जनता को राहत दे। यदि सरकार ने जल्द ही इन दामों को कम नहीं किया, तो कांग्रेस के ग्रामीण कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के हक की लड़ाई को हर स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि सोई हुई सरकार को जगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button