Breaking Newsभारत

कौडीराम, गोरखपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कौड़ीराम की आवश्यक बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कौड़ीराम की आवश्यक बैठक संपन्न

कौडीराम, गोरखपुर

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कौड़ीराम गोरखपुर के ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक ब्लाक संसाधन केन्द्र कौड़ीराम के सभागार में हुई। बैठक में सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि ब्लॉक संयोजक वशिष्ठ त्रिपाठी ने करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। तदुपरांत मनोनीत ब्लॉक संयोजक वशिष्ठ त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में ब्लाक कार्यसमिति के गठन पर चर्चा किया गया बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत तीन बर्ष से ब्लाक कौड़ीराम में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान अपरिहार्य कारणों से न होने के कारण ब्लॉक के शिक्षकों में रोष व्याप्त है, जो ठीक नहीं है और साथ ही साथ ये निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान जल्द से जल्द किया जायेगा। बैठक में ब्लाक के समस्त शिक्षकों की समस्याओं पर बिचार बिमर्श किया गया एवं उसको दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।उक्त बैठक में नवनियुक्त संयोजक बशिष्ठ त्रिपाठी तथा सहसंयोजक सतीश चन्द व सुनीलध्वज सिंह महेन्द्र नाथ चतुर्वेदी राकेश कुमार त्रिपाठी ,योगेन्द्र नारायण शुक्ल शम्भू शरण दिवाकर ,सतेन्द्र कुमार सिंह ,श्याम प्रताप सिंह राकेश कुमार, राजेन्द्र नायक श्रीप्रकाश राम त्रिपाठी अमित राय आदित्य कुमार त्रिपाठी आदि सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button