Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 30 जून तक पूरी होगी पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की प्राथमिकता सूची, डीएम ने दिए पारदर्शी सत्यापन के निर्देश

30 जून तक पूरी होगी पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की प्राथमिकता सूची, डीएम ने दिए पारदर्शी सत्यापन के निर्देश

गाजीपुर, 20 जून, 2026- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे-2024 के अंतर्गत प्राथमिकता प्रतीक्षा सूची तैयार किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।बैठक में आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि ग्राम पंचायतों की प्राथमिकता प्रतीक्षा सूची तैयार करने हेतु विकास खण्ड स्तर पर डिलीशन मॉड्यूल की कार्यवाही पूर्ण कर प्रस्ताव अनुमोदन के लिए जिला स्तर पर प्रेषित किया जाएगा। अनुमोदन के बाद ग्राम पंचायतवार एवं लाभार्थीवार सूची डाउनलोड कर प्रिंट की जाएगी तथा इसी के आधार पर ग्राम सभाओं की खुली बैठकों में तथ्य सत्यापन (फैक्ट चेक) किया जाएगा।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक लाभार्थी के सत्यापन हेतु उपलब्ध कराए गए सिस्टम जनरेटेड प्रपत्रों में यदि कोई संशोधन आवश्यक हो तो उसे स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। सत्यापन के दौरान विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभार्थी को पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है अथवा नहीं, लाभार्थी की मृत्यु होने एवं वारिस न होने की स्थिति, स्थायी पलायन, भूमिहीन परिवारों की अद्यतन स्थिति तथा प्रथम बार लाभार्थी की वास्तविक पात्रता का परीक्षण किया जाए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों से पूर्व विकास खण्ड स्तर पर ग्राम पंचायत सचिवों, सहायक विकास अधिकारियों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित कर एसओपी की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी करते हुए 30 जून, 2026 तक समस्त कार्यवाही पूर्ण कर पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button