Breaking Newsभारत

गोरखपुर : सी० आर०डी० में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सी० आर०डी० में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गोरखपुर। चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केपूर्व संध्या पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं तथा शिक्षकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किया तथा नियमित योग के महत्व को समझा। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है।योग कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधनक डॉ० विजयलक्ष्मी मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग मूलतः एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो एक अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित है और मनऔर शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर केंद्रित है।प्राचार्य डॉ० सुमन सिंह ने कहा कि नियमित योग करने से थकान दूर होती है तथा शरीर में नई ऊर्जा और चेतना का संचार होता है। यह योग कार्यक्रम योग प्रशिक्षक ममता श्रीवास्तव जिला कार्यकारिणी सदस्य महिला पतंजलि योग समिति एवं श्रीमती आराधना श्रीवास्तव जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉक्टर स्वप्निल पाण्डेय, बी०एड० विभाग अध्यक्ष एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉक्टर अपर्णा मिश्रा, डॉ अमिता अग्रवाल, डॉ ०रेखा रानी शर्मा, डॉ०पवन कुमार, डॉ० सारिका, डॉ०देवता पांडे समस्त प्रवक्तागण तथा एनसीसी, एनएसएस, रोअर रेंजर्स तथा महाविद्यालय परिवार की सभी छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button