Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 511 शिकायतें प्राप्त, 51 मामलों का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 511 शिकायतें प्राप्त, 51 मामलों का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर, 20 जून, 2026- जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सदर तहसील में कुल 52 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जनपद की सातों तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 511 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 51 का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसीलवार प्राप्त शिकायतों में सेंवराई में 66 शिकायतों में 04, कासिमाबाद में 61 शिकायतों में 06, जमानियां में 56 शिकायतों में 06, जखनियां में 120 शिकायतों में 06, सैदपुर में 81 शिकायतों में 05 तथा मुहम्मदाबाद में 75 शिकायतों में 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कुछ मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीनी एवं आपसी विवाद प्रायः एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। इसलिए दोनों विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर ऐसे मामलों का प्रभावी और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, तहसीलदार सदर तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button