गाजीपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पुलिस लाइन में होगा सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री ओम प्रकाश राजभर होंगे शामिल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पुलिस लाइन में होगा सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री ओम प्रकाश राजभर होंगे शामिल
गाजीपुर, 20 जून, 2026- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2026 को प्रातः 06 बजे से रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड, गाजीपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के समस्त अधिकारी, विभिन्न फाउंडेशन, संस्थानों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर प्रातः 6:20 बजे रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपद के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से प्रातः 06 बजे तक रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पहुंचने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर योग को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


