
बेद प्रकाश पाण्डेय
ब्यूरो चीफ, गाजीपुर
दिनांक : 13/12/2025
वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज चौधरी को दी गई शुभकामनाएं

लखनऊ। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद पांण्डेय के द्वारा माननीय पंकज चौधरी जी से प्रदेश कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट किया गया तथा प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि माननीय पंकज चौधरी जी का संगठनात्मक अनुभव, सशक्त नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयनित होने पर सभी ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, विकास एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।



