Breaking Newsभारत

गाजीपुर : थाना दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना सैदपुर में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस टीम को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश

गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर थाना सैदपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।थाना दिवस के दौरान थाना सैदपुर में कुल पांच फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें लिखित रूप में प्रस्तुत कीं, जिनमें से एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि थाना दिवस में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करेगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने भी अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सैदपुर, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button