Breaking Newsभारत

गाजीपुर : खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर प्रोत्साहन, डीएम अनुपम शुक्ला ने दिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर प्रोत्साहन, डीएम अनुपम शुक्ला ने दिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में खेल निधि बढ़ाने, खिलाड़ियों को खेल किट, पोषक आहार और स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर।

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग, खनन विभाग, शस्त्र विभाग, विभिन्न संस्थाओं, राइस मिलों तथा क्लबों को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति में आर्थिक सहयोग के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समिति की आय बढ़ने से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, खेल सामग्री एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सकेगा।डीएम ने नवीन स्टेडियम, छावनी लाइन गाजीपुर में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए नगर पालिका को पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए शौचालय और चेंजिंग रूम के निर्माण हेतु आगणन तैयार करने के लिए यूपीसीएल वाराणसी को निर्देशित किया।बैठक में जनपद के विभिन्न खेलों के उदीयमान खिलाड़ियों को खेल उपकरण, खेल किट एवं पोषक आहार उपलब्ध कराने के लिए सहायता दिए जाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा जिला युवा कल्याण अधिकारी को तहसील स्तरीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समितियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि खेलों के विकास की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी, जिला खनन अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीएओ (चिकित्सा) प्रेमचंद चौहान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना वर्मा, नगर पालिका की जेई पूजा सिंह, वन अधिकारी आदित्य कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक अश्वनी कुमार राय, जिला सचिव ओलंपिक संघ अमित राय, संयुक्त सचिव फुटबॉल संघ मोहम्मद मोईन सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक एवं समिति के अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button