Breaking Newsभारत

गाजीपुर : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गाजीपुर के विभिन्न विकास खंडों में जनजागरूकता अभियान का दूसरा दिन संपन्न

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गाजीपुर के विभिन्न विकास खंडों में जनजागरूकता अभियान का दूसरा दिन संपन्न

प्रदर्शनी एवं मेलों के माध्यम से आमजन को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर, 15 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर जनपद गाजीपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न विकास खंडों में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत कासिमाबाद, जखनिया, मनिहारी, सादात, रेवतीपुर, देवकली, भदौरा एवं बाराचवर सहित अन्य विकास खंडों में प्रदर्शनी एवं जनकल्याण मेलों का आयोजन कर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण भी कराया।जनहितकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी,प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां भी प्रदर्शित की गईं, जिससे आमजन को प्रेरणा मिल सके।राज्य सरकार की योजनाओं पर भी रहा विशेष फोकस,मेले में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। इनमें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं।विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया।लाभार्थियों और उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया गया सम्मानित,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले कर्मचारियों तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित चयनित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।जनसहभागिता से सफल हो रहा अभियान अधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय इस अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिल रही है, जिससे योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और अधिकाधिक लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।जनपद के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित यह जनजागरूकता अभियान आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है तथा सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button