Breaking Newsभारत

गाजीपुर की सड़कों को मिलेगा नया स्वरूप : 2026-27 की कार्ययोजना पर मंथन

गाजीपुर की सड़कों को मिलेगा नया स्वरूप : 2026-27 की कार्ययोजना पर मंथन

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए विशेष पैकेज की मांग के निर्देश

गाजीपुर।जनपद गाजीपुर के समग्र सड़क एवं पुल विकास को गति देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना बनाए जाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुपम शुक्ला ने की।बैठक में जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नव निर्माण तथा सेतु निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विगत वित्तीय वर्ष में स्वीकृति न प्राप्त कर सके कार्यों को पुनः कार्ययोजना में शामिल करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए नए प्रस्तावों को भी सम्मिलित करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य प्रस्तावित किए जाएं, ताकि जनपद का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए सभी कार्यों का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाए।बैठक में गाजीपुर शहर की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की खराब सड़कों के मरम्मत कार्य हेतु मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन को अर्द्धशासकीय पत्र भेजकर विशेष पैकेज की मांग की जाए, जिससे आम जनता को जल्द राहत मिल सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित ओमप्रकाश सिंह, जैकिसुन साहू, मन्नू अंसारी, जखनियां, जहूराबाद एवं सैदपुर विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि, विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि तथा अफजाल अंसारी के प्रतिनिधि सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक को जनपद के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button