भारतस्पोर्ट्स

गांधी जयंती पर 5 किमी क्रॉसकंट्री दौड़ में 105 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा ,बालक वर्ग में प्रदुम्मन यादव और बालिका वर्ग में अंकिता विश्वकर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान

गांधी जयंती पर 5 किमी क्रॉसकंट्री दौड़ में 105 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा ,बालक वर्ग में प्रदुम्मन यादव और बालिका वर्ग में अंकिता विश्वकर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान

 

गाजीपुर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल कार्यालय गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिला एवं पुरुष वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 105 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।दौड़ का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे नेहरू स्टेडियम गोराबाजार से उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ नेहरू स्टेडियम से पीजी कॉलेज चौराहा, आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज होते हुए चमड़ा गोदाम तक पहुंची और प्रतिभागी इसी मार्ग से वापस लौटकर नेहरू स्टेडियम के मुख्य गेट पर पहुंचे।प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।बालक वर्ग में प्रदुम्मन यादव ने प्रथम, अन्ना यादव ने द्वितीय, मोनू यादव ने तृतीय, बृजेश बिंद ने चतुर्थ, राम सिंह ने पंचम तथा अभिनंदन यादव ने छठा स्थान प्राप्त किया।वहीं बालिका वर्ग में अंकिता विश्वकर्मा प्रथम, अनन्या सिंह द्वितीय, निक्की तृतीय, रागिनी चतुर्थ, वंशिका यादव पंचम तथा वंदना गुप्ता छठे स्थान पर रहीं।प्रतियोगिता के निर्णायक विजय, खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच, नागेंद्र यादव एवं जुगनू वारिस रहे। इस अवसर पर योगेंद्र यादव, राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेंद्र सिंह, मु. मोईन, चंदन यादव, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, जैनेन्द्र कुमार सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।अंत में क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने सभी आगंतुकों, निर्णायकों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button