Breaking Newsभारत

कसया थाना प्रभारी श्री इत्या पांडेय जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर गोरक्षनाथ सनातन संघ ने दी शुभकामनाएँ

कसया थाना प्रभारी श्री इत्या पांडेय जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर गोरक्षनाथ सनातन संघ ने दी शुभकामनाएँ

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने बताया कि गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने कसया थाना के थाना प्रभारी श्री इत्या पांडेय जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज में कानून व्यवस्था, शांति एवं जनसुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री इत्या पांडेय जी अपने कर्तव्यनिष्ठ, निष्पक्ष एवं जनसेवा के भाव से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा आम नागरिकों का विश्वास और सम्मान प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि गोरक्षनाथ सनातन संघ सदैव राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्यों में प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय ही एक सुरक्षित, सशक्त एवं संस्कारित राष्ट्र का निर्माण करता है।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने बताया कि गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान गोरक्षनाथ एवं महादेव की कृपा से श्री इत्या पांडेय जी स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी रहें तथा अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करते रहें।

गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार की ओर से श्री इत्या पांडेय जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button