करंडा/नंदगंज, गाजीपुर : पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त घायल, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त घायल, गिरफ्तार

करंडा/नंदगंज, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 अगस्त 2026 को थाना करंडा एवं थाना नंदगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .312 बोर का देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह, निवासी ग्राम बरहपुर, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर थाना करंडा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 की धाराओं 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में वांछित था।संयुक्त पुलिस टीम ने उसे सरौली हरिजन बस्ती के कच्चे रास्ते पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।,पुलिस के अनुसार कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह के विरुद्ध वर्ष 2016 से 2025 तक करंडा एवं नंदगंज थानों में मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट तथा हत्या के प्रयास सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।कार्रवाई में थानाध्यक्ष करंडा संतोष कुमार पाठक मय हमराह तथा थानाध्यक्ष नंदगंज अतुल कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।



