Breaking Newsभारत

ईसानगर – खीरी : जिओ नेटवर्क को लेकर बवाल, जिओ टॉवर पर चढ़े उपभोक्ता

जिओ नेटवर्क को लेकर बवाल, जिओ टॉवर पर चढ़े उपभोक्ता

समस्या के स्थायी समाधान की मांग पर अड़े प्रदर्शन कारी

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर – खीरी। ईसानगर में आए दिन जिओ का नेटवर्क गायब रहने से परेशान उपभोक्ताओं का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार की शाम तीन बजे आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने जिओ टावर को घेर लिया। हालात इतने बिगड़े कि चार युवक टावर पर चढ़ गए, इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि आए दिन नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। कभी कॉल नहीं लगती तो कभी इंटरनेट जवाब दे जाता है, समस्या से छुटकारा व समस्या का स्थायी समाधान न होने तक उपभोक्ता टॉवर से उतरने का नाम नहीं ले रहे थे, जबकि कई लोग नीचे से टॉवर पर चढ़े लोगों की मनाने व नीचे उतर आने की गुहार लगाते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। पुलिस ने टावर पर चढ़े युवकों को नीचे उतारने की कोशिशें की और समझाते रहे।

ईसानगर में जिओ की नेटवर्किंग आए दिन ध्वस्त रहती है। जिससे उपभोक्ता अपने को ठगा महसूस करते हैं। जिओ नेटवर्क लगातार ध्वस्त रहने से उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। शनिवार को दोपहर बाद सैकड़ों की संख्या में जिओ टावर पर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच चार युवक टावर पर चढ़ गए। थानाध्यक्ष ईसानगर बृजेश कुमार सिंह सूचना पाते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टावर पर चढ़े युवकों को नीचे उतारने की कोशिशें शुरू कर दी, पर लोग रिलायंस जिओ कम्पनी के अफसरों को मौके पर बुलाने को लेकर अड़े रहे, मौके पर पहुंचे जिम्मेदारों द्वारा समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया तब जाकर माहौल शांत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button