क्राइमभारत

मालगोदाम रोड पर कार सवारों पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो खूनालूद चाकू और दो डंडे बरामद किए, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

मालगोदाम रोड पर कार सवारों पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो खूनालूद चाकू और दो डंडे बरामद किए, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

 

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने मालगोदाम रोड के पास कार सवारों पर चाकू, डंडा और रॉड से हमला करने के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो खूनालूद चाकू और दो डंडे भी बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को वादी अपने भाई सनी बिंद और मित्रों के साथ कार से घर जा रहे थे। मालगोदाम के पास विपक्षीगण द्वारा रास्ते में साइकिल खड़ी कर बातचीत की जा रही थी। वादी और सनी बिंद ने कार से उतरकर रास्ते से साइकिल हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर विपक्षीगण ने हाथ में डंडा, रॉड और चाकू लेकर अचानक हमला कर दिया।हमले में सनी बिंद के पेट में चाकू मारने तथा वादी और उसके अन्य साथियों के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। घटना के संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 673/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुकदमे की विवेचना के दौरान 12 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन गाजीपुर के पूर्वी दिशा स्थित आउटर के पास से चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मय हमराह तथा उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button