Breaking Newsक्राइमभारत

गोरखपुर: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत 6 पर FIR – 2 लाख अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप

शादी में डेढ़ लाख नकद और जेवर दिए थे - 2 लाख और लाओ, तभी घर आना

गोरखपुर: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत 6 पर FIR – 2 लाख अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप

पिपराइच, गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैलों टोला, सबहिया निवासी विवाहिता प्रीति ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने 12 सितंबर 2026 को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी में डेढ़ लाख नकद और जेवर दिए थे –
पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 21 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से राहुल के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने सामर्थ्य अनुसार 1 लाख 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल और गृहस्थी का सामान दिया था।

2 लाख और लाओ, तभी घर आना –
आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष 2 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी गई। पीड़िता का स्त्रीधन और जेवर भी ससुराल वालों ने रख लिया। करीब एक साल से उसे परेशान किया जा रहा था। अंत में ‘दहेज लेकर ही घर आना’ कहकर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और कहा गया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती वापस मत आना। पीड़िता ने पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो सुरक्षित होने की बात भी बताई है।

इन 6 लोगों पर केस –
पुलिस ने पति राहुल, सास सोमारी, ससुर कैलाश, देवर ललन, ननद नेहा और रितु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। FIR में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 352, 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 लगाई गई है।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शेषनाथ कनौजिया को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button