Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर के लुण्ड्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरकिमा में जनमन योजना की सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने हाथों से उखाड़कर दिखाई घटिया गुणवत्ता सड़क

अंबिकापुर के लुण्ड्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरकिमा में जनमन योजना की सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने हाथों से उखाड़कर दिखाई घटिया गुणवत्ता सड़क

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरकिमा में जनमन योजना के तहत बन रही सड़क के निर्माण कार्य में कथित लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए सड़क की परत को हाथों से ही उखाड़कर दिखाया। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क बनने के साथ ही खराब होने लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है जनमन योजना के तहत कई जगह ऐसी तस्वीर सामने आई है जहां रोड बनने के तुरंत हाथ में आ जाता है इसमें कहीं ना कहीं अधिकारी और ठेकेदारी के मिली भगत है इसी के कारण ऐसा तस्वीर सामने आता है ऐसी तस्वीर इससे पहले भी लुण्ड्रा विधानसभा में देखी गई है फिर भी आज तक ना ही कोई कार्रवाई हुई नहीं आज तक कोई जांच हुई है अब देखने वाली बात होगी कि आखिर में कब तक इसमें कार्यवाही होती है ठेकेदार और अधिकारी के ऊपर जनता की पैसे के दुरुपयोग करते हुए जनमन योजना के अधिकारी और ठेकेदार आखिर में कब तक गांव वासियों को अच्छे सड़क नसीब होंगे यह तो देखने वाली बात होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button